Realme ने चीन और भारत में Xiaomi मुकाबला करने के लिए हाल ही में काफी सारे स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. जिस]में कंपनी ने भारत में क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ Realme 5 और Realme 5 Pro की भी लॉन्चिंग की है और जल्द ही कंपनी Redmi Note 8 Pro मुकाबला करने के लिए 64MP क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ Realme XT को पेश कर सकती है. हालांकि इस बीच ये भी सुचना मिल रही है कि Realme द्वारा Redmi K20 की टक्कर के लिए एक स्मार्टफोन Realme XT Pro को लांच कर सकता है.
चानी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक अज्ञात रियलमी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को साझा किया गया है. साझा किए गए स्पेसिफिकेशन्स से ऐसा माना जा रहा है कि ये अपकमिंग स्मार्टफोन Realme XT का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है. इसमें सुचना दी गई है कि यह अज्ञात स्मार्टफोन सैमसंग द्वारा बनया गया है. जिसमे 6.4-इंच FHD+ (2340×1080) AMOLED वॉटरड्रॉप डिस्प्ले मिलेगा. जो Realme 5 Pro और Realme XT में भी नज़र आया था.
इस अज्ञात Realme XT Pro स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मौजूद हो सकता है. ये एक नया और ज्यादा पावरफुल मिड-रेंज प्रोसेसर है. फिलहाल ये प्रोसेसर Oppo Reno 2 और सैमसंग Galaxy A80 जैसे स्मार्टफोन्स में दिया जा चूका है.
Realme XT Pro में Realme XT की तरह 64MP क्वॉड कैमरा सेटअप भी मौजूद हो सकता है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इसमें मेन सेंसर सैमसंग 64MP GW1 सेंसर, एक 8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा और डेफ्थ सेंसर हो सकते है. Realme XT Pro में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दी जा सकती है. इन सभी खासियत के अलावा इसमें NFC सपोर्ट और नेक्स्ट जनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है. फिलहाल वीबो द्वारा लांच इन स्पेसिफिकेशन्स की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है.