मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पूरी को आज कोर्ट ने बैंक फ्रॉड मामले में 14दिनों की हिरासत में तिहार भेज दिया है। रतुल पूरी को 17सितम्बर तक न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। साथ ही कोर्ट ने रतुल पूरी के लिए आवश्यक दवाइयों के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों को बताई जा चुकी है, उसे जेल के अनुसार दवाई मुहैया कराई जाएगी।
354करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में रतुल पूरी को आज कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में तिहार जेल भेज दिया है। वही, रतुल पूरी के वकील विजय अग्रवाल ने कोर्ट के स्पेशल जज संजय गर्ग से आग्रह किया है कि रतुल को जेल से कोर्ट जब भी लाया जाय, उसे एक अलग वाहन में लाया जाय, अन्य कैदियों के साथ न लाया जाय। वकील विजय की बात को कोर्ट ने मानते हुए जेल के सुप्रिंटेंडेंट को बोल दिया है कि उसे अन्य कैदियों के साथ न लेकर उसके लिए अलग वाहन की व्यवस्था की जाए।
बता दे कि, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने दीपक पुरी, नीता पुरी, संजय जैन, विनीत शर्मा एवं कई लोगों के खिलाफ 354करोड़ को चपत करने का लगाया था। जिसमे रतुल पूरी को बैंक फर्जीवाड़ा केस में ईडी ने 20अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। रतुल पूरी पर अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला में भी 3600करोड़ के घोटाले का मामला दर्ज है।