ऐश्वर्या राय पर लगा केट विंसलेट के पोज़ चुराने का आरोप

पीकॉक मैगज़ीन के लिए अभी हाल में ही ऐश्वर्या राय ने एक फोटोशूट करवाया है जिसमे वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और लोगों ने इस फोटोज को काफी पसंद किया है। ऐश्वर्या का यह फोटोशूट सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लेकिन इसके एक पोज़ में कुछ समानताओं के कारण उनपर केट विंसलेट के पोज़ को कॉपी करने का आरोप लग रहा है।

View this post on Instagram

Déjà Chu? Caption this . . #gandi #inspiration #dietsabya

A post shared by Diet Sabya (@dietsabya) on Aug 31, 2019 at 2:29am PDT

दरअसल पोज़ में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या सुर्ख ड्रेस पहने सीढ़ियों को पकड़ के खड़ी हैं और बैकग्राउंड में ऊँची इमारतें दिखाई पड़ रही हैं। बिलकुल इसी तरह केट विंस्लेट सफ़ेद गाउन में लोहे के पिलर को पकड़े हैं और पीछे ऊँची इमारतें दिखाई पड़ रही हैं। चूँकि केट की यह फोटो 2009 में हार्पर बाजार मैगज़ीन के लिए ली गयी थी इसलिए ऐश्वर्या को लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स कुछ भी कहें पर ऐश्वर्या का यह लुक बेहद खूबसूरत है। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने एक और ड्रेस में पोज़ दिए हैं और वह इस फोटोशूट के माध्यम से हर ओर ग़ज़ब ढा रही हैं।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने यह फोटोशूट काफी दिनों बाद करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *