आईफोन की रेपियरिंग के खर्च को कम करने के लिए एप्पल कंपनी कुछ बड़े कदम उठाने जा रही है.एप्पल जल्द ही थर्ड पार्टी मोबाइल रेपियरिंग सेंटर्स के साथ पार्टनरशिप करने वाला है.जिससे की आईफोन को रिपेयर कराने में लगनी वाली लगात कम लगेगी और इसके साथ साथ एक प्रोग्राम के तहत मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर्स को एप्पल आईफोन के ओरिजिनल पार्ट्स और ट्रेनिंग देने का फैसला किया है.
एप्पल ने बताया की वह जल्द ही रिपेयरिंग सेंटर्स को आईफोन की बैटरी और स्क्रीन मुहैया कराएगा एप्पल कंपनी का ऐसा कहना है कि इस कदम से आईफोन यूज़र्स को कम पैसो में आईफोन को ठीक कराने का मौका मिलेगा.एप्पल के सर्विस सेंटर पर मोबाइल रिपेयर करने वाले इंजिनियर को ख़ास ट्रेनिंग दी जाएगी.
एप्पल का यह नया मॉडल अभी टेस्टिंग फेज में है और इसे नार्थ अमेरिका, यूरोप, और एशिया की20जगहों पर लागू कर दिया जायेगा.और अब एप्पल इस प्रोग्राम का दूसरे देशो में विस्तार करना चाहता है.