अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ विश्व कप के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड और ब्रोन्ज़ मैडल जीता है। रिओ डी जेनेरिओ में हो रहे इस विश्व कप में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल चार पदक जीते है। इस से पहले इलावेनिल ने भारत को स्वर्ण दिला सब का मान बढ़ाया है।
GOLD again! #AbhishekVerma helps India sweep this years Mens 10m Air Pistol @ISSF_Shooting wc golds, winning the #issfwcrio2019 competition with a score of 244.2 in the finals. Teammate #SaurabhChaudhary wins bronze. Congrats to both!pic.twitter.com/PCXH7VLKyk
NRAI (@OfficialNRAI) August 29, 2019
अभिषेक ने आठ खिलाडियों के फाइनल में 244.2 अंक हासिल कर इस पदक को अपने नाम किया तो वहीं सौरभ ने 221.9 अंक हासिल करतेहुए इस पदक को जीता है। तो वहीं संजीव राजपूत ने 50 मीटर एयर राइफल में दूसरा स्थान ला कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा है, लेकिन वो भारत के लिए ओलम्पिक कोटा हांसिल करने में कामयाब रहे है।
भारत इस टूर्नामेंट के पदक तालिका के पहले स्थान पर काबिज है।