स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की को सुप्रीम कोर्ट में किया जायेगा पेश

बीजेपी नेता और पूर्व गृह मंत्री पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली राजस्थान में अपने दोस्त के साथ पकड़ी गयी है. इस बात की जानकारी डीजीपी ओपी सिंह ने दी है. सुप्रीम कोर्ट ने लड़की को अदालत में पेश होने को कहा है.

आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई थी. यूपी पुलिस की ओर से जब कोर्ट को पता लगा कि लड़की मिल गयी है तो कोर्ट ने लड़की को पेश करने की इच्छा जताई.

इससे पहले यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया था कि लड़की और उनके मित्र को राजस्थान से लाया जा रहा है. लड़की ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी किया था और अपने परिवार की जान को खतरा बताया था.

बता दें कि 23 साल की ये लड़की लॉ कॉलेज से एलएलएम की पढ़ाई कर रही थी. 23 अगस्त को अपने हॉस्टल से निकली इस लड़की ने 24 अगस्त को वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था. इसी के बाद उसके पिता ने शाहजहांपुर कोतवाली में धारा 364, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था.

स्थानीय पुलिस ने तलाश शुरु की तो आखिरी लोकेशन दिल्ली की मिली. पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लड़की वहां से निकल चुकी थी. पुलिस को जांच में पता चला था कि उसके साथ एक लड़का भी है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी जिसमें लड़की दिख रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *