आरएसएस कार्यकर्ता को लगी गोली, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर ज़िले के हबीबपुर गाँव में कुछ अज्ञात अपराधी ने अपने खेत से चारा लेने गए ग्रामीण को गोली मार दी। इस के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं आस पास के ग्रामीणों ने गोली की आवाज़ सुनते ही घटनास्थल पर से घ्याल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बता दे की घायल व्यक्ति की पहचान आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख के तौर पर हुई है।घायल व्यक्ति का नाम सोमपाल सिंह है जो सुबह 6 बजे चारा लेने गया था।

घायल व्यक्ति के गंभीर हालत को देखते हुए अग्रिम उपचार के लिए मेरठ रेफेर कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच मांमले की तफ्तीश में जुट गई है लेकिन अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल सका है।

घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है,पुलिस ने हालात को देखते हुए इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस घायल व्यक्ति के परिजनों से मिल मामले की जांच में लगी है लेकिन परिजनों के तरफ से कुछ तहरीर नहीं मिला है,पुलिस घायल व्यक्ति के ब्यान के लिए मेरठ जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *