करियर की कामयाबी से परेशान एक्ट्रेस और मॉडल ने की आत्महत्या

मुंबई में रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस ने गुरुवार को टेरिस से कूद कर आत्महत्या कर ली. मॉडल और एक्ट्रेस का नाम पर्ल पंजाबी है. पर्ल ने पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी. लेकिन दोनों बार में पर्ल की जान बच गयी थी. मगर तीसरी बार में पर्ल को अभी जान से हाथ धोना पड़ा. नाकामयाबी से परेशान पर्ल ने अपनी जिंदगी को ख़त्म कर लिया है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक़ पर्ल पंजाबी अपने करियर को लेकर काफी डिस्टर्ब थी और साथ ही साथ अपनी माँ और अपने बिगड़ते सम्बन्धो को लेकर भी वह बहुत परेशान थी. आये दिन उनमे और उनकी माँ में झगड़े होते रहते थे.

पर्ल पंजाबी बहुत समय से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन वह इस इंडस्ट्री में अपने पैर नहीं जमा पा रही थी. पर्ल अपनी पर्सनल लाइफ प्रॉब्लम्स से भी काफी ज्यादा परेशान थी. जिसके चलते उन्होंने अपनी बिल्डिंग के टैरस से छलाँग लगा कर आत्महत्या कर ली. इसके बाद पर्ल को कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *