INX MEDIA: पी.चिदंबरम को 2 सितंबर तक अदालत ने सीबीआई रिमांड पर भेजा

आईएनएक्स मीडिया केस में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई जहां उन्हें 2 सितंबर तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत से चिदंबरम का पांच दिन का और रिमांड मांगा था. बता दें कि चिदंबरम की सीबीआई हिरासत आज खत्म हो रही थी.

ANI (@ANI) August 30, 2019

बता दें कि इससे पहले एक अप्रत्याशित आवेदन में पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट से 2 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में ही रखने का आग्रह किया था. दरअसल चिदंबरम की सीबीआई रिमांड की अवधि आज खत्म होने जा रही थी. लिहाजा उन्हें फिर से निचली अदालत में पेश किया गया. चिदंबरम ने कहा था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट सीबीआई रिमांड पर भेजने के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं कर लेता तब तक वह कस्टडी में ही रहना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *