Xiaomi Redmi Note 8 की लॉन्चिंग आज, जाने क्या है ख़ास

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi द्वारा चीन के बीजिंग में आज एक इवेंट किया जाना है. इस इवेंट में ढेरों प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के साथ Redmi Note 8 सीरीज को भी लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी अपने पहले स्मार्ट टीवी (Redmi TV) और मौजूदा RedmiBook 14 के अपग्रेडेड वर्जन की भी लॉन्चिंग करेगी.

Redmi के लॉन्च इवेंट का प्रारम्भ 2pm (11.30am IST) से होगा. इस इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है. इवेंट से पहले ही Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro की तस्वीरों के साथ लगभग सभी जानकारियां लीक हो चुकी हैं. इनकी खास बातों की चर्चा करें तो Note 8 के रियर में प्राइमरी कैमरा 48MP का और Note 8 Pro का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा.

इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी मिलेगी. हार्डवेयर की चर्चा करें तो Redmi Note 8 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और Note 8 Pro में MediaTek Helio G90T प्रोसेसर मिलेगा.

लीक्ड खबरों के अनुसार, Redmi Note 8, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स में आएगा और इनकी कीमत क्रमश: RMB 1,799 (करीब 18,000 रुपये) और RMB 2,099 (करीब 21,000 रुपये) रखी जा सकती है. वहीं Redmi Note 8 को 4GB + 64GB वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत RMB 1,199 (करीब 12,000 रुपये) तक हो सकती है. हालांकि इन सारी जानकारियों और कीमत की पुष्टि अभी तक कंपनी के द्वारा नहीं की गई है ऐसे में लॉन्च इवेंट तक इंतजार किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *