मोकामा विधायक अनंत सिंह को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बता दें कियह फैसला बाढ़ कोर्ट ने दिया है।
16 अगस्त को अनंत सिंह के पैतृक निवास से एक-47 कुछ कारतूस और हैंड ग्रेनेड को बाढ़ ASP लिपि सिंह के नेतृत्वा में बरामद किया गया था जिस के बाद अनंत सिंह फरार चल रहे थे और 23 अगस्त के दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। अनंत सिंह इस समय बेउर जेल में है।
बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने बीते दिनों में पुलिस और समेत जदयू नेता पर संगीन आरोप लगाया है। उन्हें शक है की जेल में बंद उनके पति की हत्या की साजिश रची जा रही है।
नीलम सिंह ने इस पुरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है।