वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरूवार को कहा है कि हमने पिछले दिनों इंडस्ट्री की डिमांड के बाद ही अहम ऐलान किए है. साथ ही, ऑटो सेक्टर को लेकर भी कई बड़े फैसले किए गए है. अगले कुछ और हफ्तों में सरकारनए ऐलान करेगी. उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि क्रांगेस ने सिर्फ भ्राष्टाचार को बढ़ावा दिया है. वहीं, अभी तक क्रांगेस ने अपनी हार से भी कोई सबक नहीं सीखा है.
वित्त मंत्री ने कहा है कि इंडस्ट्री से लगातार बातचीत जारी है, शुरुआती रिस्पॉन्स अभी तक पॉजिटिव रहे हैं. सरकार का फोकस इंफ्रो को बेहतर करने पर है. खपत बढ़ाने की जरूरत है. हम जल्द और राहत के कदम उठाएंगे. ताकि अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार दी जा सके. अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये देने के रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के फैसले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है किरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मिले फंड को कैसे खर्च किया जाएगा, इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया है.
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इससे पहले ने 23 अगस्त को इंडस्ट्री के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया था. लिहाजा अब आरबीआई से मिले धन का एक हिस्सा अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए खर्च किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा था कि बैंकों में जल्द से जल्द 70,000 करोड़ रुपए की पूंजी डाली जाएगी. इससे बैंकों के कर्ज की ब्याज दर को नीचे लाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा था कि बैंक घर, वाहन और अन्य प्रकार का कर्ज सस्ता करेंगे.