देश की राजधानी दिल्ली में ISI के दो आतंकियों के घुसने की ख़बर

देश की राजधानी दिल्ली में आईएसआई के दो आंतकियो के घुसने की ख़बर ने सभी सुरक्षा एजेंसियो को चौंका दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से अनुछेद 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. अब पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी अनुछेद 370 हटने के विरोध में दिल्ली और भारत के कई हिस्सों में किसी भी हालत में आतंकी हमला कराने पर तुला हुआ है. ख़ुफ़िया एजेंसियो के मुताबिक़ राजधानी दिल्ली में आईएसआई के दो आतंकी दाख़िल हुए है. सुरक्षा एजेंसियो ने इन दोनों आतंकियों की तस्वीरें भी जारी कर दी है. इन आतंकियों की तलाश में लग गई है.

राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की और दिल्ली के भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ादी गई है. दिल्ली में जिला डीएसपी खुद जगहों पर जाकर पेट्रोलिंग कर रहे हैंजिससे की सुरक्षा में गलती की कोई भी गुंजाईश ना होने पाए.

दिल्ली के साथ साथ सुरक्षा एजेंसी को गुजरात के कांडला पोर्ट में एक आतंकी को कमांडो ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है. जानकारी मिलते ही कोंडला पोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *