6.95 करोड़ की Rolls Royce Cullinan खरीदने वाले तीसरे भारतीय बने अजय देवगन

बॉलीवुड में सिंघम कहे जाने वाले एक्टर अजय का गाड़ियाँ ख़रीदने का शौक पूरी इंडस्ट्री को बहुत अच्छे से पता है. अजय देवगन अक्सर महँगी महँगी गाड़ियाँ खरीदते रहते हैं. लेकिन इस बार अजय देवगन ने वो यूएसवी कार ख़रीदी है. जो भारत में उनसे पहले सिर्फ मुकेश अंबानी और टी- सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार के पास है.

मीडिया रपोर्टस के मुताबिक़ अजय ने रोल्स रॉय कुलिनन (rolls royce cullinan) ख़रीदी है. जिसकी क़ीमत 6 करोड़ 95 लाख़ रुपए है. अजय देवगन के बाद यह कार भारत में सिर्फ़ दो ही लोगो के पास है. इस कार को कंपनी वाले अपने ग्राहक के अनुसार कस्टमाइज करते है. इसलिए हो सकता है कि अजय की कार की क़ीमत और भी ज्यादा हो.

आपको बता दे कि अजय देवगन फिलहाल लैंड रेज़ रोवर रेज़, बीएमडब्लू सीरीज़-5, मर्सेडीज़- बैंज एस क्लास, ऑडी क्यू-7, मर्सेडीज़- बैंज जीएल क्लास, वॉल्वो xc 90, मोडिफाइड टोयोटा सेलिसा जैसी महँगी महँगी गाड़ियों के मालिक है. इसी के साथ साथ अजय देवगन maserati quattroporteके पूरे भारत में पहले ख़रीदार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *