पेट्रोल और डीजल के भाव में 10 दिन बाद फिर मामूली सी राहत मिली है. तेल कंपनियों में चल रही पिछले दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है. देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल का भाव 6 पैसे प्रति लीटर तक फिसल गया. वहीं चारों महानगरों में डीजल के भाव में भी 5 पैसे प्रति लीटर तक की कमी आयी.
बता दे कि, इससे पहले तेल कंपनियों ने 19 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के भाव में कमी की थी. इसी दौरान 24, 25 और 26 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के भाव में तेज़ी का दौर जारी रहा जबकि बाकी दिनों में भाव में स्थिरता बनी रही.
इंडियन ऑयल की बेवसाइट के मुताबिक, चारों महानगरों दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत गुरुवार को 6 पैसे घटकर क्रमश: 72.01 रुपये, 74.71 रुपये, 77.67 रुपये और 74.80 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं डीजल का भाव 5 पैसे घटकर क्रमश: 65.30 रुपये, 67.68 रुपये और 68.46 रुपये और 68.99 रुपये प्रति लीटर हो गया.