आम तौर पर बच्चों के उछल कुद करते हुए तो आपने बहुत बार देखा होगा. लेकिन दो स्कूली बच्चों ने रास्ते में चलते हुए कुछ ऐसा कर दिया कि सोशल मीडिया पर लोग उन बच्चों की काफी तारीफ कर रहें हैं. आम लोगों के साथ साथ केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी उनकी तारीफ की है.
दरअसल जब दोनों बच्चे रास्ते पर चल रहे थे, तभी साथ चल रही लड़की ने साथ में चल रहे लड़के के पीठ पर थपकी देती है. थपकी देते हीं वो लड़का दौड़ने लगता है और हवा में शरीर को उछालते हुए सीधे खड़ा हो जाता है. जिसके तुरंत बाद लड़की भी दौड़ने लगती है औऱ अपने शरीर को हवा में उछालते हुए दो बार कलाबाजी करके सीधे जमीन पर खड़ी हो जाती है.
These kids are raw talents. Will get them connected to a gymnastic academy if someone brings them to me. https://t.co/Nj5CWuT1KG
Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 26, 2019
ट्विटर पर 25 अगस्त को शेयर किया गया ये 15 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. वहीं 3 लाख से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं.
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी सड़क पर कलाबाजी करते हुए इन दो बच्चों के वीडियो को पसंद करने के साथ साथ शेयर किया है. और उनकी प्रतिभा को सराहा भी है. वीडियो को शेयर करने के साथ साथ उन्होने ये अपील भी किया है कि इन दोनों बच्चों को यदि कोई उनके पास पहुंचा दे तो उन दोनों को वो प्रशिक्षण के लिए जिम्नास्टिक एकेडमी भेज देंगे.