राहुल गांधी को वायनाड में युवक ने चूमा, बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे राहुल

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड दौरे पर है. इसी दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक ने बातचीत के दौरान राहुल को चूम लिया. हालांकि इस दौरान राहुल उससे दूर होने की कोशिश करते दिखे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

ANI (@ANI) August 28, 2019

दरअसल राहुल गांधी चार दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हैं. जहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर हालात का जायजा ले रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एक चाय की दुकान पर बैठे लोगों का हाल जाना साथ ही उनके साथ चाय भी पीते नजर आए. राहुल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे.बता दें कि केरल में हुई भारी बारिश से बाढ़ के कारण बड़े स्तर पर तबाही हुई है. इसमे से बाढ़ के कारण सबसे बुरा हाल वायनाड जिले का हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *