दुकान के अंदर चोरी करने की घटनाओं के बारे में तो आपने बहुत बार सुना होगा और उससे समबन्धित वीड़ियो को भी बहुत बार देखा होगा. लेकिन न्यूजर्सी के एक महिला चोरी करने में इतना खो गई की अपने बच्चे को स्टोर में ही छोड़ दी.
दरअसल न्यूजर्सी के मिडिलटाउन के बाम्बी बेबी नाम एक स्टोर से स्ट्रोलर (बच्चों की गाड़ी) के चोरी के बारे में उस समय भंडाफोड़ हो गया जब चोरी करने वाली एक महिला नें अपने बच्चे को स्टोर में हीं धोर दिया था. हालांकि चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी.
रिपोर्ट के अनुसार चोरी मे तीन महिलाऐं शामिल थी. जिसमें से जहां दो महिलाऐं स्टोर के कर्मचारीयों का ध्यान बांट रही थीं. वहीं तीसरी महिला चोरी करके तेजी से आगे बढ़ गई. बाम्बी बेबी ने चोरी की इस घटना को फेसबुक पर शेयर करते हुए इसे अवास्तविक लिखा.
चोरी की इस घटना का वीड़ियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. वायरल रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अपने बच्चे को ले जाना भूल स्ट्रोलर उठाकर आगे चली जाती है.
वहीं इस घटना के बारे में दुकान के मालिक एनेलियो ऑर्टेगा ने कहा कि , कैसे कोई अपने बच्चे को भूलकर स्ट्रोलर चुराने में अपना सारा ध्यान लगा सकता है. मैं तो यही सोचकर हैरान हूं
साथ हीं उन्होंने कहा कि, अगर जिंदा रहने के लिए आपको चोरी करनी पड़ रही है तो यह एक निजी समस्या और मुद्दा है. लेकिन अगर आप अपने बच्चे को साथ लेकर आते हैं जिसे क्या हो रहा है यह मालूम ही नहीं है, तो इससे मैं आहत होता हूं. इसलिए इस वीडियो को मैं ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहा हूं.