पति पत्नी में बढ़ाना है प्यार तो तीज के दिन करे ये उपाय

पति की लंबी उम्र और अच्छे वर की चाहत रखने वाली महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती की बालू या मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजन करती हैं। इस दिन खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए मां पार्वती को प्रसन्न करना चाहिए।

तो आइये जाने कुछ उपाय।

1.चावल की खीर बनाकर मां पार्वती को भोग लगाएं। इसके बाद पति बैठकर खीर खिलाए। पत्नी अगले दिन उपवास खोलने पर खाएं।

2. 11नवविवाहिताओं को सुहाग की पिटारी भेंट करें। इसमें पूरा 16श्रृंगार होना चाहिए।

3 . 5बुजुर्ग सुहागन को साड़ी और बिछिया दें। जोड़े से पैर छुएं।

4. सुबह जल्दी उठकर स्नान कर शिव-पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में शिव-पार्वती को लाल गुलाब अर्पित करें।

5. भगवान शिव और नंदीगण को शहद चढ़ाएं।

6. माता पार्वती को चुनरी और नथ अपने हाथों से पहनाएं।

7. इस दिन पति शुभ मुहूर्त में पत्नी की अपने हाथों से मांग भरें। और बिछिया-पायल भी खुद पहनाएं। इससे पति-पत्नी में प्रेम प्रगाढ़ होता है।

8. हरतालिका तीज पर गणेश मंदिर में सूखे मालपुए अर्पित करने से भी दांपत्य जीवन में रस घुलता है।

9. इस दिन पत्नी अपने हाथों से पान का बीड़ा लगाकर शिव जी को चढ़ाएं और फिर पति को दें। इससे भी प्रेम रस बढ़ता है।

10. गुड़ के 11 लड्डू मां पार्वती को चढ़ाएं और अगले दिन श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना के बाद खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *