वैसे तो अपने पति पत्नी के झगड़ो के बहुत किस्से सुने होंगे और यह भी सुना होगा की पत्नी ने पति से लड़ाई को लेकर या लापरवाही को लेकर तलाक लिया, लेकिन आज हैरान करने वाला केस सामने आया है. यह मामला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का है. यहां कोर्ट में तलाक लेने पहुंची एक महिला का कहना है कि पति के बेइंतहा प्यार के कारण वह इस रिश्ते में घुटन महसूस करती है और उसकी जिंदगी नर्क बन गई है.
खलीजा टाइम्स के अनुसार यूएई की शरिया कोर्ट में तलाक लेने आई एक अनाम महिला ने कहा कि शादी के एक साल बाद वह अपने पति से अलग होना चाहती है. उसका कहना है कि वह पति के बेइंतहा प्यार और लगाव से परेशान हो चुकी है जिसकी वजह से वह तलाक लेना चाहती है.
महिला ने कोर्ट को बताया, मुझे उसके हद से ज्यादा प्यार और इबादत से घुटन होती है. वह घर की साफ-सफाई में भी मेरी मदद करता है. महिला ने यह भी दावा किया कि पति के बहुत ज्यादा अच्छे व्यवहार से उसकी जिंदगीनर्क बन गई है इसलिए उसने इस शादी को तोड़ने का मन बनाया.
महिला ने यह भी कहा, मैं झगड़े के एक दिन के लिए तरसती हूं लेकिन मेरे रोमांटिक पति के साथ ऐसा होना मुमकिन ही नहीं है जो हमेशा मेरी गलतियों को माफ कर देता है और आए दिन मुझ पर तोहफों की बारिश करता रहता है.
महिला के मुताबिक, मुझे झगड़ा करना है, बहस करनी है, न कि बिना परेशानियों वाली फर्माबरदार जिंदगी. महिला ने पति के वजन को लेकर शिकायत की तो वह डाइट पर चला गया और एक्सरसाइज करके वजन कमकरके वापस शेप में आ गया.
वहीं पति ने अपने रिश्ते के बचाव में कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया है. उसके अनुसार, मैं एक पर्फेक्ट और अच्छा पति बनना चाहता था. पति ने कोर्ट से पत्नी को समझाने की अपील करते हुए कहा कि, एक वर्ष में ही शादी को लेकर राय बनाना और निर्णय लेना समझदारी नहीं है और सभी अपनी गलतियों से सीखते है.
कोर्ट ने पति की गुहार के बाद अभी इस केस को खारिज कर दिया है ताकि दोनों अपने मतभेदों को खत्म कर एक बार फिर साथ रह सकें.