नोएडा के स्पाइस मॉल में लगी आग, दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर

नोएडा के स्पाइस मॉल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सोमवार दोपहर मॉल में आग लग गई. बताया जा रहा है कि स्पाइस मॉल के छत पर आग लगी है.

Fire in #Noida Spice Mall. pic.twitter.com/KvFrRSoR6g
Mohit Grover || ‏‎‎موحِت گرو ور || मोहित ग्रोवर || (@mohitgroverAT) August 26, 2019

स्पाइस मॉल नोएडा के सेक्टर-25 में स्थित है. आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं. हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह आग कैसे लगी.आग लगते ही लोगों को मॉल से निकाला गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *