अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक और बेतुका बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है. भाजपा नेताओं के निधन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है.
दरअसल, राजधानी भोपाल के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सोमवार को पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के लिए श्रद्धांजलि सभा रखी गयी थी. इसमे प्रदेश बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने शिरकत की और दिवंगत नेताओं के लिए अपनी अपनी बातें सामने रखीं.इसी कड़ी में जब भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बारी आई तो उन्होंने बीजेपी नेताओं के निधन पर विपक्ष द्वारा भाजपा के नेताओ पर मारक शक्ति के प्रयोग की आशंका जताई.
ANI (@ANI) August 26, 2019
साध्वी ने कहा, एक बार एक महाराज जी ने मुझसे कहा था कि हमारा खराब समय चल रहा है और विपक्ष कुछ कर रहा है. वह भाजपा के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है. मैं उनकी कही बात को बाद में भूल गई थी लेकिन अब जब मैं अपने वरिष्ठ नेताओं को एक के बाद एक जाते हुए देख रही हूं तो मुझे महाराज जी की बात सोचने पर मजबूर होना पड़ा है कि क्या वह सही थे?