#AmbedkarStatue: तमिलनाडु के वेदारण्यम में दो समूहों में झड़प, भीड़ ने तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति

तमिलनाडु में रविवार की शाम बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हंगामा मचा हुआ है। सोमवार को तमिलनाडु के वेदारण्यम शहर में हुए पथराव में बसों के शीशे टूट गए है लेकिन किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। अभी भी शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बता दे कि, रविवार की शाम तमिलनाडु के वेदारण्यम शहर में दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद से तनाव का माहोल बना हुआ है। झड़प होने के बाद एक समूह ने कारों में आग लगा दी। साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन में पथराव करने लगी। जिसके कारन दूसरे समूह ने विरोध में आकर आंबेडकर की मूर्ति को तोर दिया। इसके बाद से ही पुरे शहर में तनाव का माहौल बन गया। सोमवार को भी एक ऊटी तथा कौंडमपालयम जा रही बस में पथराव कारन शीशे टूट गए। वेदारण्यम शहर में तनाव के बाद 400 से ऊपर पुलिस को तैनात किया गया जिससे तनाव न भड़के।

Nagapattinam: Statue of Dr. BR Ambedkar vandalised by a person amid clashes between two groups in Vedaranyam yesterday. #TamilNadu pic.twitter.com/cMSDpxjrBa
ANI (@ANI) August 25, 2019

वहीँ बसों में फेंकी गयी पत्थरों से एक खत मिला है जिसमे लिखा है कि, आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की हम निंदा करते है।

आपको बता दे कि, स्थानीय प्रशासन तथा लोगों की मदद से अंबेडकर की मूर्ति को फिर लगा दिया गया है। प्रशासन हर इलाके में मुस्तैद है और छोटी से छोटी बारीकियों पर नज़र रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *