विंग कमांडर अभिनंदन पर बनेगी फिल्म, ये कलाकार निभाएगा किरदार

जम्मू कश्मीर के पुलवामा टेरर अटैक के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक में अपनी बहादुरी से कमाल करने वाले इंडियन एयर विंग्स के कमांडर अभिनन्दन वर्तमान समय के हीरो बन चुके है. पाकिस्तान की चंगुल से निकलने और बहादुरी का परिचय देने के लिए उन्हें वीर चक्र मिला है. और अब बॉलीवुड इस हीरो पर एक फिल्म बनाना चाहते है.

एक न्यूज़ पोर्टल की माने तो बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाने के लिए विवेक ओबरॉये ने अनुमति ले ली है. फिल्म की शूटिंग दिल्ली,कश्मीर,आगरा में की जाएगी. बाराकोट एयर स्ट्राइक पर बनने वाली फिल्म 2020 में किये जाने की संभावनाएं है. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म को तीन भाषाओ में रीलीज़ किया जाएगा (हिंदी, तमिल, तेलुगू ) में बनाया जाएगा.

विवेक ओबरॉये का कहना है ऐसी फिल्म बनाना और उसमे काम करना अपने आप में ही गर्व की बात है. क्युकी हमेशा बॉलीवुड में अनरियल हीरोज़ पर फिल्मे बनाई जाती है. लेकिन बालाकोट एयर स्ट्राइक में अपनी बहादुरी का परिचय देने वाले इंडियन विंग्स के कमांडर अभिनन्दन पर फिल्म बनाना असल के हीरो पर फिल्म बनाना है.

इसी साल विवेक ओबरॉये ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाया था. लेकिन वह फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई थी. अब देखना ये होगा कि इस फिल्म को लोग कितना पसंद करते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *