अमेरिका के वर्जिनिया शहर डैनविले पुलिस विभाग में काम करने वाली एक महिला पुलिस अफसर ने अपनी समझदारी और फुर्ती की बदौलत एक दो हफ्ते के बच्चे को नई जिंदगी दे दी है. जिसकेबाद से महिला पुलिस अफसर का वीडियो इंटरनेट पर खुब वायरल हो रहा है.
खबर के अनुसार जब बच्चे का दम घुट रहा था और वह अच्छी तरह से सांस नहीं ले पा रहा था. तब महिला पुलिस ऑफिसर ने बच्चे को फर्स्ट एड देकर उसकी जान बचा ली. घटना का वीडियो सामने आते हीं महिला ऑफिसर रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई.
Casually eating lunch-to saving a babys life-all in the days work of a law enforcement officer. Today Off. Melissa Carey rescued a two-week-old who was choking and had stopped breathing. The mother stated that, If it was not for Off. Carey, my baby would not be here. pic.twitter.com/hKWALL8TNr
Danville VA Police (@DanvillePD) August 13, 2019
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक रेस्टोरेंट में एक महिला वेटर दौड़ते हुए दो हफ्ते के एक बच्चे की मदद करने के लिए गुहार लगा रही थी जिसका दम घुट रहा था. उसी समय केरी भी वहां लंच कर रही थीं. महिला वेटर की आवाज सुनते हीं केरी तेजी से बच्चे के पास जाती हैं और उसे फर्स्ट एड देने लगती हैं. जिसके बाद जल्द ही बच्चा ऑफिसर की बाहों में फिर से सांसें लेने लगता है.