ऐपल का आने वाला फ़ोन iPhone सितंबर में लॉन्च हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार iPhone 11 की लॉन्चिंग 10 सितंबर को की जाएगी. कंपनी ने iOS 13 का 7वां Beta लॉन्च कर दिया है और इसी से ये सुचना मिली है कि कंपनी अगले महीने ही अपने नए आईफोन पेश कर सकती है.दरअसल iOS 13 के कोड में एक इमेज है जिसमें iOS स्क्रीनशॉट है और यहां डेट नज़र आ रही है – Tuesday, September 10.
यहां assets name की जगह HoldForRelease नज़र आ रहा है. अब इससे ये कयास लगाए जा रहे है कि कंपनी इस बार 12 सितंबर की जगह 10 सितंबर को ही Apple Event आयोजित कर सकती है.
गौरतलब है कि Apple Special Event का आयोजन पिछले वर्ष 12 सितंबर को किया गया था और इसी दौरान कंपनी ने अपने नए iPhone जारी किए थे. इस बार कंपनी 3 नए iPhone की लॉन्चिग कर सकती है ये खबर काफी समय पहले से है.
iPhone11 की डिजाइन भी लीक हो चुकी है. रियर पैनल पर 3 कैमरे नज़र आ रहे हैं. सूचनाओं के अनुसार, कंपनी इस बार भी 2 आईफोन मॉडल्स OLED पैनल के साथ जारी करेगी, जबकि एक मॉडल LCD पैनल वाला होगा और ये सबसे कम रेट का होगा.
2019 Apple iPhone में Ap13 Bionic Chip, ट्रिपल रियर कैमरे होंगे, हेडफोन जैक इसबार फिर से नहीं होगा, 3D टच को नए टैप्टिक इंजन से बदला जा सकता है. कुछ खबरों में यह भी कहा गया है कि इस बार कंपनी डिस्प्ले से नॉच हटा सकती है. हालांकि इसकी उम्मीद कम ही की जा रही है.
iPhone11 के रेट की चर्चा करें तो खबरों में कहा गया है कि iPhone 11 की शुरूआती कीमत 1,000 डॉलर हो सकती है. एक सस्ता iPhone भी आने की भी उम्मीद है, लेकिन इसका नाम क्या होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है. फिलहाल भारत में iPhone XR सबसे कम मूल्य वाला नया iPhone है जो 60,000 रुपये की शुरुआती कीमत में मार्केट में मिल रहा है.