सैमसंग जल्द लांच कर सकता Galaxy M10s, A30s और A50s

Galaxy A और M सीरीज में बहुत से स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के बाद कंपनी अब इनके S वेरिएंट्स पर काम कर रही है. सैमसंग ने हाल ही में अपना स्मार्टफोन Galaxy A10s को जारी किया था. अब कंपनी अपने स्मार्टफोन Galaxy M10s, Galaxy A30s और Galaxy A50s की लॉन्चिंग कर सकती है. सैमसंग S मॉडल्स में मेन मॉडल की अपेक्षा में थोड़े बहुत बदलाव भी कर सकती है, ऐसा Galaxy A10s में नज़र आ भी चुका है.

SM-M107F/DS, SM-A307FN/DS और SM-A507FN/DS मॉडल नंबर वाले तीनों आने वाले स्मार्टफोन्स Galaxy M10s, Galaxy, A30s और Galaxy A50s को पहले ही Wi-Fi सर्टिफिकेशन मिल चुका है. ये तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर आधारित होंगे.

फिलहाल S वेरिएंट्स के बारे में अभी तक कुछ ख़ास जानकारी नहीं मिली है. Galaxy A30s 3GB रैम और ऑक्टा-कोर Exynos 7885 प्रोसेसर के साथ आ सकता है. वहीं आने वाले दूसरे स्मार्टफोन में भी बेहतर रैम और बेहतर कैमरा मिल सकता है.

दरअसल, सैमसंग की ओर से इन स्मार्टफोन्स के संदर्भ में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है. हालांकि ये कयास लगाए जा रहे है कि कंपनी जल्द ही इन फोन्स को जारी कर सकती है. क्योंकि कंपनी ने हाल ही में अपने पहले S अपग्रेडेड वेरिएंट Galaxy A10s को लॉन्चिग कर दी है.

Samsung Galaxy A10s में 720×1520 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6.2-इंच HD+ TFT इफिनिटी-V डिस्प्ले दिया गया है. इस डिवाइस में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज है जिससे कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है साथ ही इसमें 2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है.

ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड OneUI पर चलता है. इसमें रियर में डुअल-कैमरा (13MP+2MP) सेटअप दिया गया है और सेल्फी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का कैमरा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *