कांग्रेस मुख्यालय मेकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को अब हटा दिया गया है. और अब राहुल की जगह पर सोनिया गांधी के पोस्टर लगायागयाहैं.सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी के बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस मुख्यालय के कमरे से राहुल गांधी का नेम प्लेट हटाकर सोनिया गांधी का नेम प्लेट लगा दिया गया है. कांग्रेस मुख्यालय परिसर में सोनिया गांधी के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं.
ANI (@ANI) August 14, 2019
दरअसल आम चुनाव मे मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है.