इमरान खान के दिल में मोदी सरकार का खौफ

पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस के दिन यानि 14 अगस्त को, पाकिस्तान के प्रधनमंत्री इमरान खान पीओके की राजधानी मुज़फ्फरबाद पहुँच वहाँके लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, जम्मू – कश्मीर के मसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सच को मैंने दुनिया के सामने रखते हुए कहा कि, ये सिर्फ पर रुकने वाले नहीं है। हमें खबर मिली है कि, इनका अगला निशाना पीओके है। लेकिन हमारी सेना तैयार है और अगर कुछ हुआ तो हम जवाब देंगे। जिस तरह इन्होंने पुलवामा के बाद बालाकोट में किया था, अब ये पीओके की तरफ आ सकते हैं। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बनते हैं, तो इसके लिए दुनिया जिम्मेदार होगी और संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार होगा।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू – कश्मीर का अनुच्छेद 370 को कमज़ोर करने का फैसला काफी भाड़ी पड़ने वाला है। मैं दुनिया के अंदर कश्मीर की आवाज बनूंगा और हर किसी को आरएसएस की विचारधारा के बारे में बताऊंगा। हमारी तरफ से हर मंच पर कश्मीर की बात रखी जा रही है और मैं भी ट्वीट के जरिए दुनिया को बता रहा हूं। मैं दुनिया के अंदर कश्मीर की आवाज बनूंगा और हर किसी को आरएसएस की विचारधारा के बारे में बताउंगा। बीजेपी वाले हिंदुस्तान में मुसलमानों की आवाज को दबा रहे हैं और उन्हें पाकिस्तान जाने की धमकी दे रहे हैं।

आपको बता दे कि, भारत द्वारा जम्मू – कश्मीर पर अनुच्छेद 370 के कमजोर करने के बाद से ही, पाकिस्तान तरह – तरह के भड़काऊ भाषण देकर पाकिस्तान के लोगों को गुमराह करने में लगा हुआ है। पाकिस्तान ने जम्मू – कश्मीर के फैसले पर भारत के खिलाफ कई देशों में भारत के विरोध में उसके किये गए फैसले की आलोचना की, पर हर देश ने उससे समझाया कि, यह उसका आतंरिक मामला है, उसमे आप अपनी दलील न पेश करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *