PM मोदी ने लाल किले से गिनाईं मोदी कार्यकाल की 4 उपलब्धियां

आज पूरा देश 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने आज एक बार फिर से लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया और उसके बाद मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई. पीएम ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने से लेकर तीन तलाक के खिलाफ बनाए गए कानून तक का जिक्र किया.

अनुच्छेद 370और 35A हटाना

पीएम मोदी ने बताया कि कैसे पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात कही.उन्होंने कहा की जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370हटाने से सरदार वल्लभ भाई पटेल का सपना साकार करने की दिशा में बड़ा कदम रखा है.

तीन तलाक

पीएम मोदी ने कहा कि देश की मुस्लिम बेटियां तीन तलाक़ से डरी हुई थी,भले ही वो तीन तलाक की शिकार नहीं बनी हों लेकिन उनके मन में डर रहता था. तीन तलाक को इस्लामिक देशों ने ही खत्म कर दिया था, तो हमने क्यों नहीं किया..पीएम मोदी ने कहा कि देश में अगर भ्रूणहत्या , दहेज़ के खिलाफ कानून बन सकता है तो तीन तलाक़ क्यों पीछे रहे.इसलिए भारतीय संविधान की भावना का आदर करते हुए मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार मिले, हमने इस महत्वपूर्ण फैसले को लिया.

आतंकवाद के खिलाफ कानून

लाल किले पर पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका साथ-सबका विकास का मंत्र लेकर चले थे, लेकिन पांच साल में ये सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास हो गया जो देश की वजह से हुआ है. हम इस संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ रहे.

किसान को मिला सम्मान

पीएम मोदी ने कहा कि किसान भाई बहनों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के जरिये 90 हजार करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए. हमने जलसंकट से निपटने के लिए अलग से मंत्रालय बनाया. हम मजदूरों और किसानों को भी पेंशन देने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं ताकि देश का किसान भी सम्मान के साथ जी सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *