Pakistan: पाक प्रधानमंत्री का 14 अगस्त को POK दौरा, 15 अगस्त को Black Day

पाकिस्तान के आजादी वाले दिन यानि 14अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पाक अधिकृत कश्मीर (POK) का दौरा करेंगे. POK में इमरान खान एक सभाको संबोधित करेंगे. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तान के मीडिया को यह जानकारी दी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी सोमवार को बकरीद के मौके पर POK गए थे तथा वहां के लोगों के साथ बकरीद मनाई थी. साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर का मुद्दा पुरे पाकिस्तान का मुद्दा है और पूरा पाकिस्तान और हमारे सभी नेता हमारे साथ खड़े हैं. पाकिस्तान के आजादी के दिन यानी 14अगस्त को पूरा पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर आवाज उठाने वाला है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान 14 अगस्त को Kashmir Solidarity Day मानाने की घोषणा कर चुका है और 15 अगस्त को पाकिस्तान ने Black Day भी घोषित किया है. भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान के Black Day की घोषणा कोई साजिश हो सकती है.

14 अगस्त को पाकिस्तान के POK में अलगाववादियों के समर्थन में रैलियां निकाली जाएंगी. अलगाववादी नेता बुरहान वाणी और यासीन मालिक के समर्थन में भी रैली निकाली जाएंगी. साथ ही साथ POK की मुजफ्फराबाद में भारत विरोधी रैली भी निकाली जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *