T20 क्रिकेट को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स में एंट्री, 2022 में खेलेंगी ये टीमें..

कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) ने सोमवार को क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी खुशखबरी देते हुए इस बात का ऐलान किया है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में अब टी20 क्रिकेट की एंट्री हो गई है. जिसके बाद अब बर्मिंघम में होने वाले 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट टीमें भी हिस्सा लेंगी.

क्रिकेट के साथ साथ पैरा टेबल टेनिस और बीच वॉलीबॉल को भी कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया है. ये तीनों खेल कॉमनवेल्थ गेम्स के अगले सीजन के लिए शामिल किए गए हैं. इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स टूर्नामेंट के अब तक इतिहास का सबसे बड़ा महिला और पैरा स्पोर्ट्स कार्यक्रम होगा.

2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्रिकेट सहित इन दो खेलों के पक्ष में 71 कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन्स ने वोट किया है. वहीं इसके बारे में कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष डेम लूइस मार्टिन का कहना है कि, ये कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ऐतिहासिक दिन है. मैं खुश हूंकि हम इस की पुष्टि कर रहे हैं कि बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स महिला और पैरा स्पोर्ट्स के लिहाज से इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा.

इसके अलावा मार्टिन ने कहा कि, मैं वुमेंस T20 क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को भी बधाई देना चाहता हूं जो अब आधिकारिक रूप से Birmingham 2022 Commonwealth Games का हिस्सा हो गए हैं. इन खेलों के शामिल करने के बाद इनके क्षेत्र का विकास होगा. ये टूर्नामेंट और भी रोचक हो जाएगा.

वहीं क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चीफ एग्जक्यूटिव मनु सॉहने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि, हमें खुशी है और ये हमारे लिए सम्मान की बात है कि कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन्स ने वुमेंस टी20 क्रिकेट को अपना हिस्सा बनाने के लिए वोट दिया है. इससे महिला खेलों के विकास के साथ-साथ महिला क्रिकेट पुरी दुनिया में लोकप्रिय होगी.

आइसीसी और कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 देशों की टीमें इसमें शामिल होंगी. जिनके मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *