देश के बहुत सारे राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं. कर्नाटक भी उन राज्ये में से एक है, कर्नाटक में बाढ़ का चरम सीमा पार कर रखा है। क्या इंसान, क्या जानवर सभी बाढ़ की मार से बेहाल है। लोगों के मकान पानी में डूब चुके हैं, वहीं जानवरों के प्राकृतिक पर्यावास भी जलमग्न हैं। इससे जानवर आबादी वाले इलाकों में घुस गए हैं। कर्नाटक के बेलगाम में जानवरों की घुसपैठ का ऐसा नजारा सामने आ रहा है.
बाढ़ प्रभावित बेलगाम के रायबाग तहसील में एक विशालकाय मगरमच्छ एक घर की छत पर जा बैठा। लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। बता दें कि कर्नाटक, केरल और गुजरात में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। इन राज्यों में अब तक लगभग 150लोगों की जान जा चुकी है वहीं, 10लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। अभी कुछ ही दिन पहले वडोदरा की राजहंस सोसायटी में भी एक मगरमच्छ पहुंच गया था। उसने एक कुत्ते को काटने की कोशिश की थी और लोग डर से दीवार पर चढ़ गए थे।
#WATCH A crocodile lands on roof of a house in flood-affected Raybag taluk in Belgaum. #Karnataka (11.08.19) pic.twitter.com/wXbRRrx9kF
ANI (@ANI) August 12, 2019
बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किये थे। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी उनके साथ थे। राज्य के बेलगावी, बगलकोट, विजयपुरा, गडग, उत्तर कन्नड, रायचुर, यादगिर, दक्षिण कन्नड, उडुपी, चिकमगलुर व कोडागु जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। 14 लोग लापता हैं। 3.14 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से 2.18 लोग 924 राहत शिविरों में शरण लिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।