रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) द्वारा आज 42वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया था. जहां कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने यह सुचना दी कि अब तक जियो के यूज़र्स 340 मिलियन से भी अधिक हो गए हैं. साथ ही ये भी बताया है कि जियो किसी भी एक देश में ऑपरेट होने वाली दुनिया की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. इस सभी सूचनाओं के तहत जियो गीगाफाइबर (Jio Gigafiber) के प्लान को लेकर भी जानकारी दी गई. उपभोगताओं को 700 रुपये प्रतिमाह के शुरुआती दाम में इस ब्रॉडबैंड सेवा का लाभ मिलेगा.
AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया कि होम ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर के साथ ग्राहकों को 1GBPS तक की ब्रॉडबैंड स्पीड, स्मार्ट होम, सॉल्यूशन्स लैंडलाइन फोन, होम सिक्योरिटी, अल्ट्रा हाई डिफिनिशन इंटरटेनमेंट, वर्चुअल रियलिटी कंटेंट, मल्टी-पार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वॉयस इनेबल्ड वर्चुअल असिस्टेंट और इंटरेक्टिव गेमिंग मिलेंगे.
मीटिंग के तहत जियो फाइबर सर्विस को लेकर भी जानकारी दी गई. जहां जियो सेटटॉप बॉक्स का ऐलान किया गया. इस सेट टॉप बॉक्स में सारे गेमिंग कंट्रोलर्स के सपोर्ट मिलेंगे, साथ ही साथ यहां प्रयोगकर्ताओ को O लैटेंसी गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. वहीं जियो फाइबर में मिक्स्ड रिएलिटी का सपोर्ट मिलेगा. जिसके द्वारा इंटरटेनमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और एजुकेशन को VR हेडसेट के द्वारा एक्सपीरियंस किया जा सकेगा.
जियोगीगाफाइबर को कमर्शियल तौर पर 5 सितंबर 2019 से उपलब्ध कराया जाएगा. गीगाफाइबर, 100MBPS की स्पीड से शुरू होकर और 1GBPS तक की स्पीड तक उपलब्ध होगा. जियोफाइबर के प्लान्स 700 रुपये से 10,000 रुपये तक के होंगे. यहां वॉयस कॉल्स मुफ्त मिलेंगे. जियो फाबइर के साथ OTT एप्लीकशन का ऐक्सेस मिलेगा. प्रीमियम जियो फाइबर यूज़र्स को फिल्म रिलीज होने के पहले ही दिन घर में ही मूवी देखने को मिलेगी.
AGM में इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए फिक्स्ड-लाइन रेट्स की भी सुचना दी गई. उपभोगताओ को अनलिमिटेड यूएस/कैनेडा पैक 500 रुपये प्रति माह दाम में मिलेंगे. साथ ही साथ जियोपोस्टपेड प्लस की भी जानकारी दी गई.
मीटिंग के दौरान जियोफाइबर वेलकम ऑफर का भी ऐलान किया गया. जियो के फॉरेवर एनुअल प्लान लेने वाले ग्राहकों को 4K/HD TV सेट और 4K सेटटॉप बॉक्स मुफ्त में दिया जायेगा.