चुनाव दौरान अक्सर आपने नेताओं को जनता से बड़े-बड़े वादे करते देखा होगा, औरसाथ हीं आपने ये भी देखा होगा की उनमें से अधिकतर वादे चुनाव जीतने के बाद वो भूल जाते हैं. ऐसे में जनता कितना भी हो-हंगामा कर ले, विरोध-प्रदर्शनकर ले, लेकिन इससे नेताओं के उपर कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन मेक्सिको के जनता ने अपने नेता को चुनावी वादें भूलने के लिए ऐसा सबक सिखाया कि वो जिंदगीभर याद रखेंगे.
दरअसल, सोशल मीडिया पर दक्षिणी मेक्सिको के ह्यूक्सटन प्रांत के मेयर जेवियर जिमेनेज की महिलाओं के कपड़े पहने एक तस्वीर वायरल हो रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे न कर पानेके कारण वहां की जनता ने मेयर को महिलाओं के कपड़े पहनाकर पूरे शहर में घुमाया. मेयर के साथ साथ लोगों ने स्थानीय नगर निगम के एक अधिकारी लुईस टॉन के साथ भी कुछ ऐसा ही किया.
Mis Chuncos!
• En el municipio de Huixtan Chiapas al alcalde Javier Sebastián Jiménez Santiz y el síndico Luis Ton les pusieron ropa de mujer como escarmiento. pic.twitter.com/6G1xiwL1A2
Espada de Doble Filo (@FiloEspada) July 30, 2019
महिलाओं के कपड़े पहने मेयर की तस्वीरों के साथ साथ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने हाथों में ये अपने वादे पूरे नहीं कर सके लिखा पोस्टर लेकर मेयर के पाछे पीछे घूम रहे हैं. एक मेक्सिकन अखबार के रिपोर्ट के अनुसार चुनाव से पहले मेयर जेवियर जिमेनेज ने ये वादा किया था कि वो शहर की पानी व्यवस्था को सुधारने के लिए तीन मिलियन पेसो यानी करीब एक करोड़ आठ लाख रुपये आवंटित करेंगे, लेकिन चुनाव के बाद उन्होने ऐसा नहीं किया.
El alcalde de #Huixtán, #Chiapas, Javier Jiménez Santiz, habla a la prensa luego de que fue obligado por habitantes de la comunidad San Andrés Puerto Rico a vestirse de mujer y a botear en la carretera para pedir dinero a su municipio y cumpla promesas.
Vía PortadaInforma pic.twitter.com/dbS21U2cPT
ElPipila (@elpipila_mx) July 30, 2019
स्थानीय लोगों ने ये आरोप लगाय है कि मेयर ने पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए आवंटित पैसों का घोटाला किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार लोगों ने चार दिनों तक मेयर को बंधक बना कर रखा. बाद में ये धमकी देकर छोड़ा कि अगर वो दूसरी बार भी वो अपना चुनावी वादा पूरा नहीं किया तो अगली बार उसके सिर के बाल मुंडवा दिए जाएंगे.