Whatsapp में जल्द ही मिल सकता है Instagram वाला फीचर

अगर आपको WhatsApp में फोटोज और वीडियोज शेयर करना पसंद है तो आपके लिए एक खुशखबरी है. अब तक वॉट्सऐप स्टेटस में टेक्स्ट मैसेज, वीडियो, फोटोज और GIFs शेयर करने का ऑप्शन मिलता है. लेकिन अब ये सुचना मिल रही है कि फेसबुक के स्वामित्व वाले सोशल मैसेजिंग ऐप द्वारा एक नए फीचर बूमरैंग (boomerang) को वॉट्सऐप में जोड़ने जा रही है.

वॉट्सऐप संबंधित डेवलपमेंट को ट्रैक करने वाले ब्लॉग WABetaInfo की खबर के अनुसार, पॉपुलर सोशल मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप एक इंस्टाग्राम जैसे फीचर बूमरैंग पर काम कर रहा है. इस फीचर का प्रयोग करके WhatsApp यूजर्स ऐप में ही बूमरैंग वीडियोज बना पाएंगे और उसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा कर पाएंगे. इस बूमरैंग वीडियो को बाकी मीडिया फाइल्स की तरह वॉट्सऐप स्टेटस में शेयर किया जा सकेगा.

अभी तक वॉट्सऐप यूजर्स को वीडियो को GIF में बदलने का फीचर देता है. हालांकि इसकी समयसीमा 7सेकेंड्स से कम की होती है. अब कंपनी द्वारा ऐसे ही 7सेकेंड लंबे वीडियो को बूमरैंग में बदलने का ऑप्शन दिया जाएगा. ये नया ऑप्शन वीडियो एडिट विंडो में टॉप लेफ्ट कॉर्नर में GIF ऑप्शन के साथ मौजूद होगा. इसे लेफ्ट प्वाइंटिंग ऐरो से रिप्रेजेंट किया जाएगा.

ब्लॉग की सुचना के अनुसार, वॉट्सऐप द्वारा इस फीचर को सबसे पहले iOS-बेस्ड प्लेटफॉर्म्स में दिया जाएगा. इसके बाद इसे एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म्स के लिए उपलब्ध किया जा सकता है. फिलहाल इस फीचर को यूज़र्स के प्रयोग किए जाने को लेकर कोई समयसीमा जारी नहीं की गयी है. इसके अतिरिक्त वॉट्सऐप और भी नए फीचर प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसके प्रयोग से यूजर्स अपना अकाउंट मल्टिपल डिवाइसेज पर प्रयोग कर पाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *