हिमाचलप्रदेश: मनाली-लेह का रास्ता बंद, दर्जनों पर्यटक फंसे

हिमाचल प्रदेश में भारीबारिश के कारण मनाली-लेह रूट पर भूस्खलन हो गया, जिससे कई दर्जन पर्यटक को मुस्किलोंका सामना करना पड़ रहा है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पहाड़ों के दरकने का आना जारी है. बुधवार को नेशनल हाईवे- 3 पर मरही में भूस्खलन हो गया. मनाली-लेह रूट पर हुए इस हादसे की वजह से रास्ता बंद हो गया.

सड़क के दोनों ओर दर्जनों में गाड़ियां और पर्यटक फंस गए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. बता दें कि, बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

बारिश की वजह से सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं, देश के कई राज्यो में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-उत्तर प्रदेशों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के इलाकों में भी भारी बारिश होने की आशंका है.

मौसम विभाग के अनुसार हिमाली क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी. हिमालयी क्षेत्रों पर मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद बनी हुई हैं. पर्वतीय प्रदेशों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, यूपी, झारखंड, आंध्र प्रदेश, लक्ष्यद्वीप और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी बारिश को लेकरहाई अलर्ट रहेगा.

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, कर्नाटक और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है. पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, में भारी बारिश होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *