आपने आसमान में उड़ते हुए हवाईजहाज को तो कई बार देखा होगा और साथ हीं उससे जुड़े कई दिलचस्प और हैरतअंगेज वीडियो भी देखे होंगे. हम आज आपको हवाईजहाज से संबन्धित एक ऐसे ही दिलचस्प वीडियो के बारे में बताने जा रहें, जिसे देखकर आप काफी रोमांचित हो जाएंगे. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. जिसमें एक हवाईजहाज बादलों के बीच से निकलते दिख रहा है.
एमिरेट्स एयरलाइंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पिछले बुधवार को अपने ही एक हवाईजहाज के लैंडींग से कुछ देर पहले का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें हवाईजहाज को बादलों के बीच से निकलते हुए शानदार शॉट्स को दिखाया गया है. वीडियो को देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे हवाईजहाज बादलों को चीरते हुए आगे बढ रहा है.
Now thats how you make a grand entrance. Video credit: Tom Jones pic.twitter.com/ojAOguED4D
Emirates Airline (@emirates) July 31, 2019
बताया जाता है कि बादलों के बीच से निकलते हुए हवाईजहाज के लैंडिग का यह वीडियो लंदन गेटविक एयरपोर्ट का है. 11 सेकेंड के इस वीडियो को जहां 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 2,500 हजार से ज्यादा लोगों ने इसेरिट्वीट किया है. साथ हीं बादलों को चीरकर आगे बढ रहे हवाईजहाज के इस वीडियो को कुछ लोग ने ग्रैंड एंट्रेंस बताया हैं तो कुछ लोगों ने इसे शानदार वीडियो बताया है.