श्रीनगर से बाहर जाने वाले विमानों के किराये में बढ़ोतरी से यात्री परेशान

अमरनाथ यात्रा को स्थगित करने के लिए एडवाइजरी जारी कर राज्य प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रा रद्द करने और घाटी में मौजूद पर्यटकों को राज्य से बाहर जाने का आदेश देन के साथ हीं श्रीनगर और जम्मू से उड़ान भरने वाले विमानों के किराये में आठ हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है.

इसके पहले सरकार ने ये आदेश दिया था कि यात्रा के रद्द होने और यात्रा के तारीख बदलने पर जो चार्ज लगता है, फिलहाल उसे खत्म कर दिया जाए. जिस पर हवाई कंपनियों ने संज्ञाम लेते हुए रद्दीकरण और यात्रा तारीख के बदलाव लगने वाले चार्ज को खत्म तो कर दिया है लेकिन किराये में हुए बढ़ोतरी से यात्रियों की परेशानियां काफी बढ़ गई है. किराये में हुए इस बढ़ोतरी के कारण जहां श्रीनगर-दिल्ली का किराया 15 हजार से बढ़कर 21 हजार हो गया है, वही श्रीनगर से मुंबई का किराया 16,700 से बढ़कर 25 हजार रुपये हो गया है. साथ हीं सभी एयरलाइंस को डीजीसीए ने स्टैंड बाय मोड में रहने को कहा है. साथ ही यह भी कहा है कि हवाई कंपनियां कम से कम समय में ज्यादा विमान श्रीनगर में भेजने के लिए तैयार रहें.

बता दें कि सुरक्षा कारणों हवाला देकर 15 अगस्त तक चलने वाले अमरनाथ यात्रा को चार अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है. राज्य प्रशासन के द्वारा पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को ओर जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *