माँ से झगड़ा कर अस्पताल की छत से सुसाइड करने पहुंची लड़की, लाइव Video हुआ वायरल

ग्रेटर नॉएडा के एक अस्पताल का विडिओ इस समय खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक लड़की अस्पताल की छत से कूदने की कोशिश कर रही है. लेकिन वहां मौजूद लोग उसे बचा लेते हैं. यह वीडियो वहां किसी खड़े व्यक्ति ने बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है.

वहीं, शारदा हॉस्पिटल के प्रबंधक का कहना है यह लड़की मानसिक रोगी है और अपनी मां से विवाद होने के बाद सुसाइड का प्रयास कर रही थी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पहले हॉस्पिटल की छत पर बैठी होती है और जैसे ही कूदने का प्रयास करती है तो पीछे मौजूद व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे ऊपर की ओर खींच लिया. समय पर पहुंचने के कारण उसे बचा लिया गया.

कथित जानकारी के मुताबिक लड़की को अस्पताल में भारती करा लिया गया है. लड़की अक्सर इस अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए आती रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *