#Salman Khanजाने किसने ली, फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में सलमान की जगह

फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनने जा रहा है. इन दिनों फिल्म लीड एक्टर्स को लेकर काफी चर्चा में है. इस फिल्म को डायरेक्टर फराह खान डायरेक्ट कर रही है. फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ का नाम सामने आ रहा है. आपको यह जानकार भी हैरानी होगी कि पहले इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल सलमान खान निभाने वाले थे.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट माने तो, फिल्म सत्ते पे सत्ता को लेकर पहले एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान, सलमान खान के साथ काम करने वाले थे. इसमें सलमान को बतौर लीड एक्टर काम करना था. लेकिन सलमान की ओर से फिल्म के लिए कोई भी डेट्स नहीं मिलने की वजह से फिल्म की इस योजना में बदलाव करना पड़ा. पत्रकार राजेश वसानी ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड कर सत्ते पे सत्ता के नए अवतार के बारे में चर्चा की थी.

रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने कहा, कुछ सालों पहले सोहेल इस फिल्म के राइट्स पाने के इच्छुक थे. सोहेल चाहते थे कि रीमेक में सलमान, अमिताभ बच्चन का किरदार निभाएं. यह डबल रोल था और सलमान एक परफेक्ट भाई के रोल में फिट होते. लेकिन 2019तक सोहेल के पास सलमान की ओर से डेट्स नहीं मिलने की वजह से इस योजना में बदलाव किया गया. जबकि राजेश वसानी इसे जल्द शुरू करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने इस ऑफर को ड्रॉप कर दिया.

गौरतलब है कि ये फिल्म अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की हिट फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक है. फिलहाल फिल्म में ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ को लीड रोल में लेने की बात सामने आ रही है. वहीं ऋतिक ने कहा कि फिल्म में उनके नाम को लेकर फिलहाल सिर्फ खबरें है. जब वे फिल्म साइन कर लेंगे तो खुद अपने फैन्स को इस बारे में बताएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *