कुलभूषण जाधव मामले में भारत को एक सफलता हाथ लगी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले के बाद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को कांसुलर एक्सेस मिलेगा.
Raveesh Kumar, MEA on Pakistan offering India consular access to Kulbhushan Jadhav: The proposal sent by Pakistan is being evaluated by us as per the guidelines given by ICJ. Whatever response is to be sent will be given by us timely through diplomatic channels. https://t.co/eQpXxJ410d
ANI (@ANI) August 1, 2019
एएनआई के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया है कि, पाकिस्तान से हमे एक प्रस्ताव मिला है. हम आईसीजे के फैसले के तहत प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहे हैं. हम राजनयिक माध्यम से इस मामले में पाकिस्तान के साथ संवाद बनाए रखेंगे.
पाकिस्तान द्वारा यह कदम वियना संधि के अनुसार राजनयिक पहुंच देने से लगातार मना करने पर आईसीजे द्वारा इस्लामाबाद को फटकार लाने के बाद उठाया गया है.
भारत ने सात जुलाई को पाकिस्तान से आईसीजे के आदेश पर तत्काल कार्रवाई करने और जाधव को राजनयिक पहुंच देने के लिए कहा था. आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की फांसी की सजा पर रोक बरकरार रखने और उन्हें राजनयिक पहुंच देने का निर्देश दिया.
पाकिस्तान ने जाधव को मार्च 2016 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद लगातार भारत उन्हे छुड़ाने की कोशिश कर रहा है परन्तु पाक भारतीय अधिकारियों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दे रहा है. इसके बाद पाकिस्तान एक सैन्य अदालत द्वारा जाधव को मौत की सजा सुनाने के बाद भारत ने आईसीजे की शरण ली थी.