शाओमी ने भारत में Mi वाटर टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स (TDS) टेस्टर को लॉन्च कर दिया है. इसे क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उतारा गया है. इसमें एक कोराजन रेजिस्टेंट सेंसर लगाया गया है, जो सेकेंड्स में ही 0-9990PPM तक TDS लेवल्स का पता कर सकता है. Mi वाटर TDS टेस्टर में IPX6 रेटिंग और एक LCD डिस्प्ले दिया गया है. क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म से आज से ही इस डिवाइस को 349 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.
शाओमी का ये नया डिवाइस पानी में मौजूद TDS मात्रा को बताएगा. अगर आपका पानी आपकी सेहत के लिए खराब है तो आप इस डिवाइस के जरिए TDS लेवल को LCD डिस्प्ले पर देख सकते है. WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, TDS लेवल 300 से कम होना बहुत अच्छा की कैटेगरी में आता है. इसी तरह 300 से 600 अच्छा , 600 से 900 ठीक, 900 से 1,200 बेकार और 1,200 से ज्यादा का लेवल प्रयोग करने के योगय न होना की कैटेगरी में आता है.
Mi वाटर TDS टेस्टर में IPX6 को वाटरप्रूफ डिजाइन करने के साथ-साथ ऐसा बनाया गया है जो रस्ट और कोराजन को रेसिस्ट करेगा और ये 0-80 डिग्री सेल्सियस पर काम भी कर सकेगा. इस वाटर TDS टेस्टर में LR44 बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से बदला भी जा सकता है. इसमें एनर्जी सेविंग चिपसेट दिया गया है, जो दो मिनट की इनैक्टिविटी के बाद ऑटोमैटिकली बंद हो जाएगा.
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि भारत में आज शाओमी का सफर 5 साल का हो चुका है. इस मौके पर कंपनी ने Mi Turns 5 सेल का आयोजन किया है. यहां कंपनी शुरुआती दो दिनों में कई प्रोडक्ट्स की सेल 5 रुपये में कर रही है. साथ ही कंपनी अपने ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और छूट भी दे रही है. सारे डील्स और छूट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है.