पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तीन दिनों के अमेरिकी दौरे पर हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दौरे के बारे में बात करते हुए बताया की हम ना तो यहां भीख मांगने आए है और ना कोई सहयता लेने आए है.
हमे कुछ नहीं चाहिए. हम यहाँ अमेरिका के साथ अपने रिश्ते सुधारने आए है. इमरान खान यहाँ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से सोमवारयानी आज मिलेंगे और उन्हें वास्तविक हाल बताएंगे.
जो पाकिस्तान को लेकर अमेरिका के जेहन में गलतफहमी है उसे दूर करने के लिए इमरान खान यहाँ आए है. शाह महमूद कुरैशी ने आगे कहा कि हमारा यहाँ आने का मकसद द्विपक्षीय संबंधों पर बात करना भी नहीं है. हम यहाँ करतारपुर और चीन में बन रहे कॉरिडोर पर बात करने आए है.
हम यहाँ अमेरिका के निवेशकों को पाकिस्तान में निवेश करने के लिए आमंत्रित करने आए है.
पाकिस्तान की आर्थिक हालत बदत्तर हो चुकी वहां की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से टूट चुकी है. इसी का परिणाम है कि इमरान खान राष्ट्र हवाई जहाज की जगह कमर्शियल जहाज से अमेरिका पहुँचे और किसी पांच सितारा होटल में रुकने की बजाय वो पाकिस्तान हाउस में रुकेंगे।