टेक ऑफ से पहले एक शख्श ने फ्लाइट के विंग पर चढ़कर लगा कूदने, मच गई अफरा-तफरी

आपने विमान में या एयरपोर्ट पर लोगो द्वारा अजीब सी हरकत करने का वीडियो देखा होगा॰ आय दिन सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो वायरल होते रहता है,लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है,जिसे देख कर आप हैरान हो सकते हैं॰

यह वीडियो लागोस के मुर्तला मोहम्मद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है॰ दरअसल एक व्यक्ति टेक ऑफ के दौरान विमान पर चढ़ गया॰ इस घटना का वीडियो विमान में सवार एक शख्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया॰ हालांकि विमान पर चढ़े युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है॰ इस युवक की पहचान की खुलासा नहीं किया गया है॰

आपको बता दें की विमान लागोस एयरपोर्ट से हारकोट जा रहा था॰ पुलिस ने बताया की शुक्रवार की सुबह यानि 19 जुलाई को अजमान एयर का बोइंग 737 जैसे ही रनवे पर उड़ान भरने वाला था की एक शख्स तेजी से विमान की ओर दौड़ने लगा॰ ठीक इसी दौरान पायलट ने सूझबूज दिखाते हुये इंजन को धीमा किया और बंद कर दिया॰ एक शख्स ने बताया की आरोपी व्यक्ति विमान की तरफ तेजी से दौड़ रहा था,उसके हाथों में सूटकेस भी था॰ व्यक्ति ने अपने सूटकेस को इंजन के अंदर रखकर प्लेन के विंग पर चढ़ गया॰

इतना ही नहीं आरोपी व्यक्ति विंग पर चढ़ कर कूदने लगा,और केबिन में घुसने की कोशिश करने लगा॰ जिससे विमान में मौजूद सभी लोग डर गए और थोड़ी देर के लिए विमान में अफरा-तफरी मच गई॰ तभी सभी लोग विमान के क्रू सदस्यों से आपातकाल द्वार खोलने की अपील करने लगे॰

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *