कर ‘नाटक’ : फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस नेता का बयान ‘JDS त्याग को तैयार,कांग्रेस से बन सकता है CM’

कर्नाटक में चल रहे नाटक के बीच आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है. इसी गर्मागर्मी के बीच इस सियासी घटनाक्रम और नया मोड़ आया है. कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जेडीएस सरकार बचाने के लिए किसी भी तरह के त्याग के लिए तैयार है. इतना ही नहीं एचडी कुमारस्वामी की पार्टी कांग्रेस की ओर से किसी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी तैयार है.

डीके शिवकुमार के मुताबिक जेडीएस ने इसके बारे में हाईकमान से भी बात की है , अब देखना यह है कि डीके शिवकुमार का यह बयान क्या सरकार को बचा पायेगा या नहीं ?

दरअसल, सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है ऐसे में अगर बागी विधायक सरकार के पक्ष में वोट नहीं करते हैं तो एचडी कुमारस्वामी की सरकार का ये आखिरी दिन होगा. यही कारण है कि कांग्रेस और जेडीएस की तरफ से सरकार बचाने को लेकर कोशिशें हो रही हैं. ऐसे में कुमारस्वामी के लिए मुख्यमंत्री पद त्याग कर सरकार बचाना आखिरी रास्ता हो सकता है.

गौरतलब है की विधयाकों के इस्तीफा देने के बाद कुमारस्वामी की सर्कार गिरने के कगार पर है. मान-मनौव्वल के दौरान विधायकों का कहना था कि अगर सिद्धारमैया राज्य की कमान संभालते हैं तो वह अपना इस्तीफा देने का फैसला वापस ले सकते हैं और सरकार को समर्थन कर सकते हैं.

आपको बता दें कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 112 का अकड़ा होना चाहिए जिसमें कुमारस्वामी की सरकार बहुमत बनाने से बहुत दूर है. लेकिन अगर कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनाकर बागी विधायक मानते हैं तो सरकार बचने का रास्ता भी साफ हो सकता है.

आपको बता दें कि 2018 में कांग्रेस बहुमत से बहुत दूर हो गयी थी लेकिन बीजेपी को सरकार में ना लाने के लिए कांग्रेस-JDS साथ आई और कुमारस्वामी का मुख्यमंत्री बनना तय हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *