सांप ने इंसान को काटा तो बदले में इंसान ने भी सांप को काटा

आपने लोगों को एक चाटे के बदले पलट कर दुसरा चाटा मारते तो जरुर देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि इंसान को सांप ने काटा तो बदले में इंसान ने भी सांप को काट लिया। अगर ऐसा नहीं सुन तो इस खबर को जरुर पढें।

दरअसल बात गुजरात के महीसागर जिले के अजनवा गांव की है। बताया जाता है कि गांव के एक खेत से जब बाजरे की फसल को ट्रक पर लादा जा रहा था तब गांव के हीं 60 साल के पर्वत गाला वहां खड़े थे। तभी वहां एक सांप आ गया। सांप को देख पर्वत गाला के अलावा वहाँ मौजूद लोग भागने लगे। लेकिन पर्वत गाला वहीं खड़ा रहा और सांप को पकड़ने लगा।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार पर्वत गाला ने जब सांप को पकड़ा तो सांप ने खुद को बचाने के लिए गाला के हाथ औरचेहरे पर डस लिया, जिससे गुस्साये गाला ने भी सांप को अपनें दांतो से काट लिया। जिसके बाद सांप और गाला दोनों की मौत हो गई। हालांकि सांप के काटने के बाद लोगों ने पर्वत गाला को अस्पताल लेकर गये, लेकिन जहर पुरे शरीर मे फैल जाने के कारण पर्वत को नहीं बचायाजा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *