कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को दिल्ली स्थित एस्कॉटर्स अस्पताल में निधन हो गया. उनका निधन 81 साल में हुआ. वह लंबे से बीमार चल रही थीं. उनका निधनभारतीय राजनीतिक और दिल्ली कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है. शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं. शीला दीक्षित के निधन की खबर से देश में शोक की लहर छा गई है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं राष्ट्रपति कोविन्द
President of India (@rashtrapatibhvn) July 20, 2019
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा. उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं.
Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. Blessed with a warm and affable personality, she made a noteworthy contribution to Delhis development. Condolences to her family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/jERrvJlQ4X
Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ. उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित शानदार व्यक्तित्व की धनी महिला थीं. उन्होंने दिल्ली के विकास में अहम योगदान दिया. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति
Im devastated to hear about the passing away of Sheila Dikshit Ji, a beloved daughter of the Congress Party, with whom I shared a close personal bond.
My condolences to her family & the citizens of Delhi, whom she served selflessly as a 3 term CM, in this time of great grief.
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2019
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया कि वो कांग्रेस की चहेती बेटी थीं. दुख की इस घड़ी में मेरी उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति संवेदना है. अपने तीन कार्यकाल में उन्होंने काफी अच्छा काम किया. मैं शीला दीक्षित के निधन से बेहद दुखी हूं.
Priyanka Gandhi Vadra, Congress: Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. She loved me, whatever she did for Delhi&the country, people will remember it. She was a big leader of party,her contribution towards party, politics of nation
& especially to Delhi, is immense. pic.twitter.com/scRoecyckJ
ANI (@ANI) July 20, 2019
शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि शीला दीक्षितजी के निधन से गहरा दुख हुआ. उन्होंने मुझे प्यार किया, उन्होंने दिल्ली और देश के लिए जो कुछ भी किया, लोग उसे याद रखेंगे. वह पार्टी की एक बड़ी नेता थीं, पार्टी के प्रति उनका योगदान, राष्ट्र की राजनीति और विशेष रूप से दिल्ली के लिए, अपार है.