बिहार के सारण से एक बार फिरमॉब लिंचिंग की खबर आ रही है. सारण के बनियापुर इलाके में कुछ बदमाशोंने शुक्रवार को तीन लोगों को पशु चोरी करने के सदेंह में पीट-पीटकर मार डाला. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.
जानकारी केस्थानीय लोगों ने पशु चोरी के संदेह में शुक्रवार की सुबह तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों को मवेशीयों को चुराने की सूचना मिली. इसके बाद उन्होंने मामले में बिना कोई पुख्ता जानकारी जुटाए इन लोगों को बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकी एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल है. वहीं मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.