हर दिन नेताओं की हत्या के मामले सामने आते रहते है. उतरप्रदेश के अयोध्या में थाना महाराजगंज के पास सपा पार्टी के नेता अखिलेश यादव उर्फ टिक्कू यादव की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि इस घटना को बदमाशों ने (सोमवार) को अजांम दिया है
मृतक सपा के नेता लोहियावाहिनी गोशाईगंज के अध्यक्ष थे. स्थानिए लोगों ने मिलकर नेता को अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सपा नेताओ में काफी आक्रोश नज़र आ रहा है. जानकारी के अनुसार घटना के पीछे आपसी रजिंश बताई जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश जुट गई है और आगे मामले की जांच कर रही है.